पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बनाने,पर्यटन को बढावा देने जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बनाने,पर्यटन को बढावा देने जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 



Junaid Khan - शहडोल। छतवई स्थित सी एम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में कलेक्टर की अनुमति से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टैक होल्डर्स ओरिएंटेशन वर्कशाप -इंडियन ग्रामीण सर्विसेज ( आई जी एस) के माध्यम से आयोजित की गई। कार्यशाला में वीडियो प्रजेंटेशन के माधयम से शहडोल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी, उनकी विशेषताएं तथा महत्व बतलाते हुए समस्त जिले वासियों से अपने पर्यटन स्थलों को भलीभाँति जान कर शहडोल क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने में अपना योगदान करने की अपील की गई। आई जी एस के शहडोल क्लस्टर के समन्वयक सुशील कुमार पाण्डेय ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बतलाया कि पर्यटन स्थलों में महिला पर्यटकों की सुरक्षा, सहजता तथापर्यटन अनुकूल वातावरण निर्मित करने के उददेश्य से मध्यप्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों में 20 क्लस्टर के माध्यम से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना संचालित है। शहडोल क्लस्टर के अन्तर्गत-अमरकंटक, बांधवगढ़ तथा शहडोल पर्यटन स्थलों में इस परियोजना का प्रभावी क्रियान्वयन आई जी एस ( इंडियन ग्रामीण सर्विसेज) के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक इस परियोजना में शहडोल क्लस्टर में 200 स्थानीय युवतियों को पर्यटन अनुकूल भूमिकाओं में कौशल प्रशिक्षित किया गया है तथा 100 से अधिक प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार,स्वरोजगार से जोडा जा चुका है। ये प्रशिक्षित महिलाएं विभिन्न स्थानीय निकायों में काम कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है तथा कुछ महिलाएं आर्ट/ क्राफ्ट में प्रशिक्षित हो कर स्थानीय कला सामग्री उपलब्ध कराने में अपना योगदान कर रही हैं। पर्यटन स्थलों को अधिक सुरक्षित बनाने के उददेश्य से स्थानीय स्कूल कालेज की 1000 छात्राओं को साठ दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण ( जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट तथा लाठी संचालन) में प्रशिक्षित कर ट्रैक सूट वितरित किये गए हैं। शहडोल क्लस्टर में प्रशिक्षित छात्राओं को पंद्रह से अधिक पर्यटन क्लबों में संगठित कर एक फेडरेशन बनाया गया है, इस फेडरेशन के माध्यम से टूरिस्ट फैसिलिटेटर केन्द्र का संचालन करना एवं सूक्ष्म उद्योग विकसित करने की योजनाएं हैं। सुरक्षित पर्यटन और मध्यप्रदेश " तथा दिल खोल कर घूमो, हिन्दुस्तान के दिल में आप सेफ हैं। विषय पर लकी ग्रुप द्वारा एक अत्यंत प्रभावशाली, बोधगम्य ड्रामा का प्रदर्शन किया गया। श्री रामनाथ परमार- जिले के प्रसिद्ध पुरातत्वविद के द्वारा शहडोल के सभी पर्यटन स्थलों की सूक्ष्म जानकारी एल ई डी टीवी पर रिकार्डिंग के माध्यम से दी गई। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्त किए परियोजना द्वारा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन के विषय में विचार भी वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से प्रस्तुत किए गए। कार्यशाला में सी एम राइज विद्यालय की प्रिंसीपल श्रीमति अर्चना खरे, जिला युवा कल्याण एवं खेल समन्वयक श्री पुष्पराज सिंह, डाक्टर हरीश गुप्ता, डाक्टर नमृता पटेल, डा. रामनाथ सिंह परमार जिला पुरातत्वेत्ता, डाक्टर मंगला श्रीवास्तव, श्री मति सुनीता सिंह, अध्यक्ष जिला कराटे संघ तथा स्टेट कराटे कोच श्री प्रमोद विश्वकर्मा, श्री इंद्रजीत सिंह, नर्मदांचल महिला पर्यटन सेवा प्रदाता फेडरेशन अमरकंटक के पदाधिकारी पत्रकार संतोष चौबे मृगेंद्र पाठक दीपक सिंह तथा सदस्य, जिले के रेसार्ट संचालक तथा उद्यमी, प्रशिक्षित छात्राओं के अभिभावक तथा परियोजना से जुडी़ बालिकाओं एवं युवतियों केसहित लगभग 300 लोगों की उपस्थिति रही।

Previous Post Next Post