अस्पताल परिसर से मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,चोरी की बाइक बरामद
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13.03.2026 को फरियादी रूपेन्द्र शर्मा (आयुष्मान मित्र, आदित्य अस्पताल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी स्पेलेंडर प्लस मोटर सायकल (क्रमांक MP 65 MC 9890), जिसे उन्होंने अस्पताल की पार्किंग में लॉक करके खड़ा किया था, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। सीसीटीवी फुटेज लेने पर एक संदिग्ध व्यक्ति मास्टर चाबी का उपयोग कर लॉक खोलकर वाहन ले जाते हुए दिखाई दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। दिनांक 25.03.2026 को पुलिस ने आरोपी महफूज अंसारी (पिता नासिर अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी अंसारी कॉलोनी, पाली रोड, सोहागपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्पेलेंडर प्लस मोटर सायकल बरामद कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में, उनि. आनंद झारिया, प्रआर. मुकेश पटेल, प्रआर. राजकुमार जायसवाल, प्रआर. सुरेन्द्र पटेल एवं आरक्षक वीरेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
