कमिश्नर ने तहसील कार्यालय सोहागपुर का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणो के निराकरण के दिए निर्देश

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय सोहागपुर का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणो के निराकरण के दिए निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 25 मार्च 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील कार्यालय सोहागपुर का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणो का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें एवं न्यायालय में राजस्व प्रकरण लंबित न रहेे सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने सायबर तहसील के लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सायबर तहसील के जो भी प्रकरण लंबित है उनका निराकरण जल्द से जल्द कराएं। कमिश्नर ने फौती नामातंरण, आरसीएमएस, बंटवारा, राजस्व दायरा पंजी, सहित अन्य लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर निराकरण करते हुए पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, तहसीलदार श्रीमती भावना डेहरिया, संभागीय सलाहकार श्री उपेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post