धनपुरी नगरपालिका में झिरिया शिव शंकर मंदिर परिसर के समीप नाले की हुई साफ-सफाई

धनपुरी नगरपालिका में झिरिया शिव शंकर मंदिर परिसर के समीप नाले की हुई साफ-सफाई


Junaid Khan - शहडोल। 21 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत कुएं, बाव़िडयों, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल का संचयन सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में धनपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित झिरिया शिव शंकर मंदिर परिसर के समीप नाले की साफ-सफाई का कार्य नगरपालिका के मैदानी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। इस कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा तथा वर्षा के दौरान जल भराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि हो और आमजन को जल संकट से राहत मिल सके।

Previous Post Next Post