चोरी की वारदात का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

चोरी की वारदात का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 19.03.2026 को फरियादी मोहनलाल सोनी पिता श्री शंकरलाल सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 17, राधा कृष्ण मंदिर के सामने, धनपुरी जिला शहडोल (म.प्र.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.03.2026 को घर के सामने बरामदे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाटर कूलर चोरी कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 3000/- रुपये है। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना धनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान अमीन खान पिता नूल अली उर्फ नूरा टेलर उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 माली मोहल्ला धनपुरी के रूप में की गई। दिनांक 20.03.2026 को धनपुरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमीन खान पिता नूल अली उर्फ नूरा टेलर उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 माली मोहल्ला धनपुरी को दस्तयाब कर उसके कब्जे से चोरी गया वाटर कूलर, जिसकी कीमत करीब 3000/- रुपये है, जप्त किया गया। उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में, उपनिरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बांधव, गेंदसिंह उईके, राकेश सिंह, राजू प्रसाद, आरक्षक संतवंत कुमार, जयप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post