आंगनवाड़ी में विद्याआरंभ ग्रेजुएशन समारोह,नन्हें बच्चों को प्रमाण पत्र देकर स्कूल प्रवेश के लिए किया प्रेरित

आंगनवाड़ी में विद्याआरंभ ग्रेजुएशन समारोह,नन्हें बच्चों को प्रमाण पत्र देकर स्कूल प्रवेश के लिए किया प्रेरित 


Junaid Khan - शहडोल। शहरी परियोजना शहडोल अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को ‘विद्याआरंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके आगामी शाला प्रवेश के लिए उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बच्चों की नियमित शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के लिए मंगल दिवस एवं जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजन के अंत में बच्चों को ट्रॉफी, बिस्कुट एवं अन्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना रहा। आयोजन को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post