कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर पुनः की गई कार्यवाही

चोरी की रेत सहित ट्रेक्टर ट्राली जप्त,तीन आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान की के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रेत चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में गत दिवस टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, प्रधान आरक्षक विनय बैस, आरक्षक कमलेश दांगी, आरक्षक अमित मरावी के द्वारा ग्राम पंगना से लाल रंग की MAHENDRA YUVA TECH 275 DI ट्रेक्टर के ट्राली में लोड रेत अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकड़ा जाकर ट्रेक्टर चालक मोहन सिहं पिता देवलाल सिहं उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पंगना, ट्रेक्टर ट्राली के मालिक कुमान सिहं पिता रम्मू सिहं निवासी ग्राम पंगना जिला अनूपपुर एवं रेत चोरी के लिए ट्रेक्टल ट्राली लगवाने वाले सुलोचन सिहं पिता साधू सिहं निवासी ग्राम पंगना के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 184/26 धारा 303(2), 317(5), 3(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम 130(3)/177 एम.वी.एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अवैध रेत एवं परिवहन में उपयुक्त ट्रेक्टर ट्राली कुल कीमती 7,03,000 रूपये की जप्त किया जाकर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

Previous Post Next Post