DAY-NULM योजना अंतर्गत कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा हर्बल उत्पादों का स्टॉल स्थापित

DAY-NULM योजना अंतर्गत कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा हर्बल उत्पादों का स्टॉल स्थापित 


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 02 मार्च 2026 National Urban Livelihoods Mission (DAY-NULM) योजना अंतर्गत गठित एवं संचालित कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा नगर पालिका कार्यालय के समीप हर्बल रंगोली एवं हर्बल साबुन का स्टॉल स्थापित किया गया है। समूह की महिला सदस्यों द्वारा प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का निर्माण कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। समूह द्वारा निर्मित हर्बल रंगोली एवं हर्बल साबुन पूर्णतः प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए गए हैं, जो स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं। यह पहल न केवल स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देती है, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नगर पालिका परिषद शहडोल ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल उत्पादों का अधिक से अधिक क्रय करें, जिससे समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके एवं उनके आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को बल मिले। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा स्वसहायता समूहों को निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है,ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। नगर पालिका परिषद शहडोल।

Previous Post Next Post