सिलेंडर संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ NSUI का जोरदार प्रदर्शन

महंगा गैस और महंगा तेल,, ये देखो मोदी का खेल


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया द्वारा कलेक्ट्रेट भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगा सिलेंडर, महंगा तेल ये देखो मोदी का खेल जैसे नारों के साथ भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि एक ओर जहां गैस सिलेंडर और खाने के तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में जिले के कई क्षेत्रों में आम लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घर-घर में परेशानी का माहौल बना हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। रसोई गैस सिलेंडर आम परिवारों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है और कई जगहों पर लोगों को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक और अधिकार की आवाज़ उठाता रहेगा और अगर जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तथा आम जनता को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की।

Previous Post Next Post