कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन जैतहरी से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। दिनांक 04.04.2026 को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 200/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महिला आरक्षक कविता विकल एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को दिनांक 05.04.2026 को रेल्वे स्टेशन जैतहरी से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। नाबालिग बालिका द्वारा महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ पर बताया गया कि मोबाईल चलाने से माता पिता डांटते थे जिससे नाराज होकर बच्ची घर छोड़कर चली गई थी।

Previous Post Next Post