मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.11.2024 को मृतिका अंजना सिंह कंवर निवासी नवागांव के गुम होने पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान दिनांक 19.11.2024 को प्रातः मृतिका का शव घर के पीछे बने कुएं में मिला, जिस पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं चश्मदीद साक्षियों के कथन लिये गये। जांच में पाया गया कि घटना दिनांक को मृतिका अपनी रिश्ते की बहन के साथ कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी पवन सिंह कंवर निवासी ग्राम गंधिया द्वारा उसका हाथ पकड़कर जबरन साथ चलने का दबाव बनाया गया तथा उसके ऊपर पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ डालकर उसे भयभीत व प्रताड़ित किया गया। उक्त घटना से मानसिक रूप से आहत होकर मृतिका उसी दिन शाम को घर से बिना बताए निकल गई तथा बाद में कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी मृतिका को लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर मृतिका ने यह कदम उठाया। संपूर्ण जांच में आरोपी पवन सिंह कंवर के विरुद्ध धारा बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान साइबर सेल, सीडीआर एवं टावर लोकेशन की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर दिनांक 05.04.2026 को करणी कृपा फैक्ट्री, तुमगांव जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी गोहपारू निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में, सउनि. भागचन्द, हमराह प्र.आर. अमृतलाल आर. धीरेन्द्र भदौरिया, आर. अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post