जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण



Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 23 अप्रैल 2026 भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, शहडोल द्वारा चयनित कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सर्वोदय सिंह के निर्देशन में तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी (जनगणना शहरी) श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिनांक 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहडोल में जिला जनगणना प्रभारी श्री गिरीश शुक्ला की उपस्थिति में सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं गोपनीयता के साथ संपादित करने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर सहायक प्राध्यापक श्री राजीव श्रीवास्तव, व्याख्याता श्री पंकज तिलाटिया, व्याख्याता श्री कन्हैयालाल पांडे तथा उच्च श्रेणी शिक्षक श्री रामजी कुशवाहा द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसमें जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणक, पर्यवेक्षक, नगर पालिका के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 के सफल, प्रभावी एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Previous Post Next Post