जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवाचार, नर्सरी में 4000 पौधों की तैयारी शुरू

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवाचार, नर्सरी में 4000 पौधों की तैयारी शुरू 


Junaid Khan - शहडोल। 08 अप्रैल 2026- जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड ब्यौहारी में सराहनीय पहल की गई है। नवांकुर संस्था एवं जगदम्बा जन विकास समिति भमरहा प्रथम द्वारा नर्सरी में बड़े स्तर पर पौध तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत नर्सरी में मुनगा, अमरूद, सीताफल एवं आंवला के लगभग 1000-1000 पौध तैयार करने के उद्देश्य से बीजारोपण किया गया है। कुल मिलाकर लगभग 4000 पौधों की तैयारी की जा रही है, जो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्थाओं द्वारा बताया गया कि पौध तैयार होने के बाद इन्हें प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर रोपित कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ेगा और जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

Previous Post Next Post