सीएमओ ने नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 05 अप्रैल 2026 मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत नगर पालिका धनपुरी क्षेत्र के चौपाटी एवं विभिन्न वार्डों के व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौपाटी सहित सभी वार्डों में नियमित और बेहतर सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आवश्यकतानुसार रंगाई-पुताई कर क्षेत्रों को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के निर्देश भी दिए, ताकि नगर की छवि और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बन सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर के प्रत्येक क्षेत्र में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका का मैदानी अमला उपस्थित रहा।
