एवं शिकायतें कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल। 2़8 अप्रैल 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में बस स्टेंड शहडोल निवासी गुलाब प्रसाद गुप्ता ने अर्जित अवकाष का लाभ दिलवाने, ग्राम चांपा निवासी श्यामलाल बैगा निजी भूमि का सीमाकंन कराने, वार्ड नम्बर 1 ब्यौहारी निवासी रामनरेष साकेत ने पट्टा दिलवाने, ग्राम खांड निवासी विजय कुमार चौधरी ने उपचार कराने हेतु आर्थिक सहायता राषि दिलाने, पुरानी बस्ती शहडोल निवासी श्री गोरेलाल वर्मन ने वृद्वा पेंषन योजना का लाभ दिलाने, सोहागपुर निवासी शंभूनाथ प्रसाद बैगा ने अनुकंपा नियुक्त दिलाने, ग्राम टिकुरी निवासी संतोष नामदेव ने बीपीएल राषन कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
