भारतीय संविधान निर्माण में डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का अतुलनीय योगदान- सदस्य जिला योजना समिति

उत्साह, उमंग एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती


Junaid Khan - शहडोल। 14 अप्रैल 2026- भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न प्राप्त डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह, उमंग और गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमिष्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माण में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है, उन्होंने देष में समतामूलक समाज निर्माण के लिए भारतीय संविधान की रचना कर सबके अधिकारो की सुरक्षा की। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर आजीवन पीढ़ितो, शोधितो एवं उपोषितो के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक सषक्तिकरण की आवाज थें। केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब की स्मृतियो को चिर स्थायी बनाए रखने के लिए उनकी जन्म भूमि महू को डॉ. अंबेडकर नगर षिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर महाराष्ट्र, महापरि निर्माण भू, दिल्ली, एवं चैत्य भू, मुंम्बई को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। कार्यक्रम में डॉ. ममता प्रजापति एवं डॉ दीपक पटेल ने भी डॉ. भीमराव अंबडेकर जी के द्वारा भारतीय संविधान में दिए गए योगदानो पर विस्तृत जानकारियो से अवगत कराया गया। इस अवसर ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की छात्राओ द्वारा स्वागत नृत्य, आदि योगी नृत्य, संविधान गीत, संविधान नृत्य तथा लकी चतुर्वेदी द्वारा निर्देषित डॉ. भीमराव अंबडेकर जी पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले खिलाड़ियो एवं विद्यार्थियो को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालो में फुटबाल खिलाड़ी सानिया कुंडे, लक्ष्मी सहीस, सुहानी कोल, राधनी सिंह, काजल मेहरा, भारती बैगा, लाठी प्रतियोगिता में पूर्णिमा सिंह एवं अंचल सिंह, स्काउड गाइड साधना चंद्रवंषी, सरोज मेहरा एवं पूनम बैगा, राष्ट्रीय कुष्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जीतू सिंह, राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रूपाली सिंह, बालीबाल खेल में अभिषेक सिंह कंवर, कबड्डी खिलाड़ी निर्मला प्रजापति, जीतेंद्र मेहरा तथा मेधावी छात्र दिव्यांग अजय प्रजापति के नाम शामिल है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती हीरावती कोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सदस्य जिला पंचायत श्री जगन्नाथ शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय श्री आनंद राय सिंहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेष मिश्रा, संतोष लोहानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्षन उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव ने किया।

Previous Post Next Post