अन्नदाता के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है तानाशाह भाजपा सरकार- अजय अवस्थी
Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी के नेतृत्व में आज दिनाँक 09 अप्रैल 2026 को जय स्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों की उपस्थिति रही। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान सरकार अन्नदाता के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील एवं तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। ज्ञापन में राज्यपाल महोदय का ध्यान प्रदेश के किसानों की गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए बताया गया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आज भारी संकट का सामना कर रहे हैं। गेहूं उपार्जन की तिथि बार-बार बढ़ाए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं सहकारी संस्थाओं के ऋण की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित होने के बावजूद सरकार के कुप्रबंधन के चलते लगभग 50 प्रतिशत किसान डिफॉल्टर की श्रेणी में आ गए हैं। किसानों को मजबूरीवश अपनी उपज मंडियों में 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि पड़ोसी राज्य राजस्थान में 18 मार्च से ही गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है, जिससे वहां के किसानों को राहत मिल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने राज्यपाल महोदय से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गेहूं उपार्जन शुरू कराया जाए तथा सहकारी संस्थाओं में डिफॉल्टर घोषित किए गए किसानों को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिलना, खाद-बीज की कमी, सिंचाई सुविधाओं का अभाव, बढ़ती लागत और कर्ज का बोझ किसानों की स्थिति को बदतर बना रहा है। इसके बावजूद सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,आजाद बहादुर सिंह,नीरज द्विवेदी,नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार, हरिमोहन तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ार राजीव शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोहागपुर शिव शंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, ब्यौहारी विधानसभा प्रत्याशी रामलखन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति संध्या सिंह, बुढ़ार जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णचंद्र चतुर्वेदी,पार्षद जितेंद्र सिंह, पार्षद दानिश अहमद, संजय पटेल, नीरज सराफ, प्रदीप तिवारी,सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, ब्यौहारी ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी,बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष अंकित सिंह, सिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, गोहपारू ब्लाक अध्यक्ष जय करण सिंह, जैतपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह, मानू भाई,ओबीसी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, मोहम्मद साबिर, हरिशंकर तिवारी,प्रमोद जैन, साकिर फारुकी, सोएब अंसारी, प्रेमधारी सिंह, राजेश सोंधिया, पुष्पराज सिंह, कुंज बिहारी द्विवेदी,कमलेश द्विवेदी,अतुल तिवारी, अनिल मिश्रा,नईम अहमद, लवकेश रेड्डी,जसबीर सिंह, अशोक तिवारी, वरुण पाल, रमेश विश्वकर्मा, सोने लाल, भैय्यालाल,रज्जन खान,ओंकार सिंह, आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, अमन तिवारी, दीपांशु गुप्ता, आशु सिंह, योगेश सिंह, ओम साहू, हर्षित सिंह, कृष्णा,अर्पित आदि सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

