शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 27 वर्षीय नवयुवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के अपराध में आरोपी टीकम सिहं मरावी पिता धीरेन्द्र सिहं मरावी उम्र 30 साल निवासी ग्राम घाटा धोपगढ़ थाना करनपठार अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। 27 वर्षीय नवयुवती द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी टीकम सिहं मरावी पिता धीरेन्द्र सिहं मरावी उम्र 30 साल निवासी ग्राम घाटा भोपगढ थाना करनपठार अनूपपुर ने मित्रता की और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले दो साल से शारीरिक शोषण किया जा रहा है। जो उक्त रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 233/26 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी टीकम सिहं मरावी को ग्राम घाठा धोबगढ़, करनपठार से गिरफ्तार किया गया है।

Previous Post Next Post