मोहम्मद रियाज सपत्नीक खैरहा से हज यात्रा(मक्का मदीना) के लिए रवाना

मोहम्मद रियाज सपत्नीक खैरहा से हज यात्रा(मक्का मदीना) के लिए रवाना


Junaid Khan - शहडोल। खैरहा मोहम्मद रियाज अपनी पत्नी के साथ 23 अप्रैल को पवित्र हज यात्रा के लिए खैरहा से रवाना हुए। इस शुभ अवसर से पहले उनके निवास पर मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए।

मिलाद कार्यक्रम के दौरान दुआ-खैर की जाएगी और हज यात्रा की सफलता एवं सलामती के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद सभी लोग उन्हें फूल-मालाओं के साथ भावभीनी विदाई देंगे। हज इस्लाम धर्म की एक महत्वपूर्ण इबादत है, जिसे हर सक्षम मुस्लिम को जीवन में एक बार अदा करना अनिवार्य माना गया है। मोहम्मद रियाज और उनकी पत्नी मक्का-मदीना जाकर जियारत करेंगे और घर परिवार क्षेत्र के लिए दुआ सलामती करेंगे। क्षेत्रवासियों ने उनके सफल हज और सकुशल वापसी की कामना की है।

Previous Post Next Post