हज यात्रियों का पहला जत्था शहडोल से हुआ रवाना

हज यात्रियों का पहला जत्था शहडोल से हुआ रवाना 


Junaid Khan - शहडोल। आज़ दिनांक 25 अप्रैल 2026 को जिला शहडोल से लगभग पचास हाजीयो का काफिला हज ए बैतुल्लाह के लिए रवाना हुआ। अम्बिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस से जबलपुर एवं जबलपुर में मुंबई ग़रीबरथ से मुम्बई रवाना होगा। मुम्बई से सभी हुज्जाज कि फ्लाइट 28 अप्रैल को है। शहडोल रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में लोगों का हुजुम मौजूद रहा,हज पर जाने वाले हुज्जाज हजरात से सभी ने मुलाकात किया गले लगा एवं दुआओं की दरख्वास्त की, ख़ास तौर पर जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष शकील अहमद एवं हज कमेटी शहडोल के संरक्षक हाजी सरवर अली, अध्यक्ष सै जियाउल इस्लाम, उपाध्यक्ष साकिब अली, सदस्य अताउर रहमान मौजूद रहे। एवं सभी हाजीयो को माला पहनाकर मुबारकबाद दी, एवं सभी से दुआओं कि गुजारिश की गई, हज ट्रेनर डॉक्टर सादिक खान भी हज यात्रा के लिए जा रहे हैं, उनसे भी सभी लोगों ने खुशुसी मुलाकात की,और दुआओं की दरख्वास्त किया, हज कमेटी द्वारा सभी हाजीयो को बेहतरीन सुविधाएं एवं आसानी मुहैया करवाई जाने की पुरी कोशिश की गई,एवं सभी का सफ़र आसान हो इन दुवाओं के साथ सभी को रवाना किया गया।

Previous Post Next Post