जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आयुक्त ने किया संवाद

जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आयुक्त ने किया संवाद


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 24 अप्रैल 2026 जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, शहडोल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर शहडोल संभाग की आयुक्त श्रीमती सुरभि गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रतिभागियों की समझ का आकलन करते हुए जनगणना कार्य में आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने स्वयं हितग्राही की भूमिका निभाकर जनगणना प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन (डेमो) भी प्रस्तुत किया। उन्होंने जनगणना कार्य में गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी श्री सर्वोदय सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा चार्ज अधिकारी (जनगणना शहरी) श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी की उपस्थिति रही। यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डेटा संकलन, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। संभाग आयुक्त ने सभी संबंधित कर्मचारियों को जनगणना कार्य को निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण गोपनीयता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी को इस अति महत्‍वपूर्ण कार्य हेतु शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। जनगणना 2027 के सफल एवं त्रुटिरहित संचालन के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Previous Post Next Post