सोहागपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 23.02.2026 को थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 22,23.02.2026 की दरम्यानी रात को घर से बिना बतायें कहीं चली गयी थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 17.04.2026 को ग्राम देवगवां थाना सोहागपुर जिला शहडोल से सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में, उनि. नेहा उइके, सउनि. संतोष कोल, आर. त्रिलोक सिंह, आर. विवेक झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
