गर्मी से बचाव है जरूरी, रखे अपने और अपनो का विशेष ध्यान- कलेक्टर
Junaid Khan - शहडोल। 30 अप्रैल 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारियो, कार्यालय प्रमुखो, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो, नगरपालिका के मुख्य नगरपलिका अधिकारियो को निर्देष दिए है कि राहगीरो एवं आमजन मानस की सुविधा हेतु बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, बाजार-हाटों, अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शासकीय कार्यालयों, यात्री प्रतिक्षालयों, बैंको, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में जल मंदिर (प्याऊ) की व्यवस्था सुनिष्चित की जाए। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा है कि ग्रीष्मकाल में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे स्थिति में स्वास्थ्य की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक होता है। गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, आवश्कता होने पर ही धूप में निकले और निकलते वक्त सिर को ढक ले, ढीले सूती कपड़े पहनना शरीर के आरामदायक होता है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें एवं भारी श्रम करने वाले कार्य न करें, स्वास्थ बिगड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ केंद्रों में जाकर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
