इंजीनियर संतोष लोहानी जिला स्तरीय समिति के सदस्य नियुक्त

इंजीनियर संतोष लोहानी जिला स्तरीय समिति के सदस्य नियुक्त


Junaid Khan - शहडोल। जिले के लिए गौरव का विषय है कि सांदीपनि, पीएम श्री, उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों की मॉनिटरिंग और सुचारु संचालन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति में इंजीनियर संतोष लोहानी को सदस्य नियुक्त किया गया है। सांदीपनि विद्यालयों की मॉनिटरिंग एवं कार्य योजना के निर्धारण हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित है। उक्त समिति पी.एम.श्री. विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं अन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मॉनिटरिंग एवं कार्य योजना का कार्य भी करेगी। समिति में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा इंजीनियर संतोष लोहानी की नियुक्ति की गई है। इस कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर डॉ केदार सिंह तथा सचिव आर. के. मंगलानी, जिला शिक्षा अधिकारी होगे। समिति का मुख्य उद्देश्य जिले के पीएम श्री विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं अन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता, कार्ययोजना और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है। समिति की भूमिका शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इंजीनियर संतोष लोहानी का तकनीकी ज्ञान और प्रशासनिक समझ इस समिति के कार्यों को गति देने में सहायक साबित होगी। विशेष रूप से विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और समग्र शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। शासन द्वारा सांदीपनि विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लक्ष्य को पूरा करने में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति पर उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री शहडोल श्री राजेंद्र शुक्ला सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, सांसद डॉ राजेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक श्री जय सिंह मरावी, ब्यौहारी विधायक श्री शरद कोल पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अनुपम अनुराग अवस्थी श्री हर्षवर्धन सिंह श्री कमल प्रताप सिंह सहित जिले के शिक्षा प्रेमियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी को विश्वास है कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिले के शैक्षणिक विकास के लिए यह नियुक्ति एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Previous Post Next Post