फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य संबंधित बैठक सम्पन्न

फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य संबंधित बैठक सम्पन्न


Junaid Khan - शहडोल। 29 अप्रैल 2026- उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में नगरीय निकाय एवं पंचायतो की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारियो के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सभी संबंधित अधिकारी ईमानदारी और लगन के साथ संपादित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु समय सारणी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को कंट्रोल टेबल चेकलिस्ट की प्रति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदान करना, 2 मई को कंट्रोल टेबल का परीक्षण करना और संशोधन होने पर निर्देशानुसार यथोचित हस्ताक्षर करना, 5 मई को युक्तियुक्तकरण एवं कंट्रोल टेबल का डिजाइन हस्ताक्षर से वेरिफिकेशन करना, 8 मई को एकीकरण कर फोटो रहित और फोटो युक्त मतदाता सूची जनरेट करना एवं डुप्लीकेट सूची प्रदान करना, फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड करना, 15 मई को फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदाय करने के साथ डुप्लीकेट सूची प्रदान करना फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थान पर सार्वजनिक प्रशासन, 18 मई को फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची की पीडीएफ 3 प्रति ज्वेल केस में वेंडर से प्राप्त करना ,प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाषन किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करना स्टैंडिंग कमेटी की बैठकों का आयोजन, 14 मई से 15 मई तक दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण एवं उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान करना दावा आपत्ति केंद्रो के पर्यवेक्षक हेतु नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण,15 मई से 25 मई तक अपरान्ह 3 बजे तक दावा आपत्ति केंद्रो पर प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा दावे आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 30 मई तक दावा आपत्ति में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण किया जाएगा। 5 जून 2026 तक निराकृत दावा आपत्ति आवेदन पत्रों की ईआईएमएस में प्रविष्टि की जाएगी, 6 जून तक दावे आपत्ति की चेकलिस्ट तैयार करना, 8 जून तक चेक लिस्ट की जांच कर त्रुटि सुधार उपरांत वेंडर को वापस की जाएगी। 10 जून तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं वेंण्डर द्वारा फोटो युक्त और फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची जनरेट करना फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, 16 जून तक वेंडर द्वारा फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची को मुद्रित कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी एवं 18 जून को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थान पर सार्वजनिक प्रकाषन किया जाएगा, 19 जून को अंतिम मतदाता सूची की पीडीएफ 3प्रति ज्वेल केस में वेंडर से प्राप्त करना 20 जून को अंतिम मतदाता सूची फोटो रहित डीवीडी एवं सीडी विक्रय हेतु उपलब्ध कराना एवं 22 जून को फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रकाषन का प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करने हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। बैठक में निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे सहित नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायवार नियुक्त मास्टर ट्रेनर एवं संबंधित कर्मचारी, पंचायत इंस्पेक्टर समन्वयक उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post