किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ काँग्रेस करेगी धरना-प्रदर्शन

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ काँग्रेस करेगी धरना-प्रदर्शन


Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे जय स्तंभ चौक, शहडोल स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कृषि उपज के उचित मूल्य, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई सुविधाओं की कमी, बढ़ती लागत एवं कर्ज के बोझ से किसान परेशान हैं, जबकि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को बुलंद करने हेतु यह आंदोलन कर रही है। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने समस्त कांग्रेसजन, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडलम, प्रकोष्ठ एवं अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा किसानों के समर्थन में अपनी आवाज मजबूत करें। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Previous Post Next Post