लोहे की रॉड लेकर माता-पिता को मारने रात्रि में घर में घुसा पूर्व जिला बदर बदमाश कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

लोहे की रॉड लेकर माता-पिता को मारने रात्रि में घर में घुसा पूर्व जिला बदर बदमाश कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम एवं प्रभारी एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार की देर रात्रि पूर्व जिला बदर एवं सूचीबद्ध निगरानी बदमाश प्रकाश बासिल निवासी अनूपपुर को अपने माता-पिता पर हमला करने के लिए रोड लेकर घर में घुसने के रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 07.04.2026 दिन मंगलवार को बसंत वासिल पिता सुखमंता वासिल उम्र 52 साल निवासी पटोराटोला, अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका बेटा प्रकाश वासिल आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं और पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है और चार दिन पूर्व ही एक मामले में जेल से बाद छूटा है। मंगलवार की रात करीब 10:00 प्रकाश वासिल लोहे की राड लेकर घर में माता-पिता के साथ मारपीट करने के लिए घुस है, जो किसी तरह माता-पिता ने कमरे के अंदर अपने आप को बंद करके अपने आप को बचाया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 204 /26 धारा 331( 6) 296 (B), 351 (2) बी एन एस पंजीबद्ध किया जाकर टी कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रशीद एवं आरक्षक दिलीप सिंह टीम के द्वारा तत्काल आरोपी प्रकाश वासिल पिता बसंत वासिल उम्र करीब 31 साल निवासी पटोराटोला, अनूपपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा आरोपी प्रकाश वासिल के विरुद्ध मारपीट, अवैध उगाही, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट एवं गृहभेदन के करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण होने से जिला बदर कार्रवाई कराए जाने हेतु कोतवाली थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

Previous Post Next Post