नाबालिग अपहृता अनूपपुर से दस्तयाब,दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के बाद षड्यंत्रकारी महिला भी गिरफ्तार"
Junaid Khan - शहडोल। चौकी केशवाही पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी एवं घटना में संलिप्त महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 07.04.2026 को फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में बारात देखने के बाद घर से लापता हो गई थी। फरियादिया को संदेह था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में अपराध धारा 137(2) BNS के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता की तलाश की गई। चौकी केशवाही पुलिस द्वारा दिनांक 13.04.2026 को नाबालिग बालिका को ग्राम आमाडांड (जिला अनूपपुर) से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। बालिका के न्यायालयीन कथन और विवेचना के दौरान आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया।
1.मुख्य आरोपी की गिरफ्तारीः दिनांक 14.04.2026 को आरोपी उमेश सिंह (26 वर्ष) निवासी ग्राम लखवरिया को गिरफ्तार कर पूर्व में ही न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2) (M) BNS एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
2.महिला आरोपी की गिरफ्तारीः विवेचना के दौरान यह तथ्य सामनेआया कि घटना में अन्य की भी संलिप्तता थी। अपहृता के बयानों के आधार पर प्रकरण में धारा 96 BNS एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट (अपराध के लिए उकसाना/षड्यंत्र) बढ़ाई गई। इसी क्रम में आज दिनांक 20.04.2026 को आरोपिया रानू वासुदेव (28 वर्ष) निवासी मंजीरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को आरक्षक उमेश राठौर, जितेंद्र राठौर चौकी केशवाही एवम् महिला आरक्षक कीर्ति मरावी थाना अमलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
