कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की सुनवाई की

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की सुनवाई की


Junaid Khan - शहडोल। 28 अप्रैल 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम भर्री निवासी गया प्रसाद पाण्डेय ने क्रमोन्नित का लाभ दिलाने, पाण्डवनगर निवासी सुषील कुमार मिश्रा ने दिव्यांग पेंषन का लाभ दिलाने, ग्राम बोड़री निवासी रघुराज प्रजापति ने आर्थिक सहायता राषि दिलाने, वार्ड नम्बर 11 निवासी सुमन विष्वकर्मा ने बीपीएल कार्ड में नाम जुड़वाने, अनूपपुर जिले के कोतमा निवासी हरिषंकर मिश्रा ने अवैध निर्माण कार्य को रूकवाने, अनूपपुर निवासी हरीदीन विष्वकर्मा ने पेंषन का लाभ दिलाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post