जिले में रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा की बैठक सम्पन्न , बिलासपुर महारैली पर चर्चा
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा उमरिया कार्यालय में दिनांक 05 अप्रैल 2026 को शाखा की बैठक आयोजित किया गया , रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा उमरिया के शाखा सचिव जावेद खान ने बताया की 09 अप्रैल 2026 को रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के तत्वावधान में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के द्वारा विशाल महारैली का आयोजन किया गया है , जोनल महामंत्री श्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण जी एवं बिलासपुर मंडल समन्वयक श्री विजय अग्निहोत्री जी के मार्गदर्शन में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीआईसी प्रभारी श्री लक्ष्मण राव 05 अप्रैल को उमरिया पहुंच कर उमरिया शाखा के पदाधिकारी को 09 अप्रैल महारैली हेतु मार्गदर्शन व निर्देश प्रदान कर रैली में उपस्थित होकर महारैली सफल करने की अपील की गई , मजदूर कांग्रेस व एनएफआईआर मिडिया प्रभारी लक्ष्मण राव ने बताया ने बताया की नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन की 243 वीं वर्किंग कमिटी मीटिंग बिलासपुर मंडल में आयोजित किया गया है , एनएफआईआर के अधिवेशन हेतु मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन, जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री, रायपुर मंडल समन्वयक बी डी प्रसाद , नागपुर मंडल समन्वयक इंदल दमाहे , आयोजन समिति के संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र रवि धल पूरी बैठक की व्यवस्था पर सक्रिय भुमिका निभा रहे, रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर द्वारा 09 अप्रैल 2026 को बिलासपुर रेल महाप्रबंधक कार्यालय से पूरे रेल क्षेत्र में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली व अन्य प्रमुख मांगों के समर्थन में रैली निकाली जाएगी, रैली के समापन के बाद बिलासपुर रेल क्लब में खुला अधिवेशन सत्र होगा जिसमें मुख्य अतिथि रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर तरुण प्रकाश की उपस्थिति रहेंगे इस अधिवेशन के खुले सत्र सभा के मुख्य व्यक्ता एन एफ आई आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर एम राघवैया एवं रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण रहेंगे, 09 अप्रैल महारैली व खुले सत्र अधिवेशन में नागपुर, रायपुर, बिलासपुर के हजारों रेल कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
