शहडोल ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष ने किया गया ध्वजारोहण
नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयों व मनोनीत पार्षदों का विधायक व भाजपा जिलाअध्यक्ष ने शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 06 अप्रैल 2026 सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के साथ ही मध्य प्रदेश के जिला, मंडलों व बूथों पर वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारी उत्साह पूर्वक मनाया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के मार्गदर्शन में जिले भर में जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा वंदन किया गया। ‘अटल निलय’ जिला कार्यालय में,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती मनीषा सिंह विधायक शरद कोल व सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने किया ध्वजारोहण। झंडा वंदन की पश्चात आतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायकों ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की दी बधाई। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी संस्थापक महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर उनको नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। तत्पश्चात प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शहडोल पार्टी कार्यालय में सुना गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा साथ ही 13 अप्रैल को विशेष स्वच्छता अभियान एवं गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम किए जाएंगे साथी 9 अप्रैल को जिले भर के सक्रिय सदस्यों बैठक भी आहूत की गई है एवं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले के प्रत्येक बूथ पर अंबेडकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती मनीषा सिंह विधायक श्री शरद कोल प्रदेश पदाधिकारी शालिनी शरावगी रवि शंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगवानी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, राकेश पांडे, मनोज गुप्ता, संतोष लोहानी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, सुनैना सिंह, गीता सिंह, कविता सिंह, सौरभ गोले, रवींद्र वर्मा,श्रीकृष्ण गुप्ता, विनय केवट, अमित गुप्ता बंटी, अंकुश शर्मा, अमित बजाज, सुधीर दुबे, सुशील शर्मा धर्मेंद्र सिंह मीनू, आदित्य चपरा, सूर्यकांत निराला, जानू छाबड़ा, गौरव तिवारी, शीला तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ,मृदुल मिश्रा ,सचिन सेठिया, पिंकू शुक्ला, सत्यभामा गुप्ता, निभा गुप्ता, नीलम चतुर्वेदी,रचना श्रीवास्तव,राखी शर्मा,अंजुला नामदेव, संचिता सरवटे, सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि पार्टी स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपूर्ण जिले में जिला मुख्यालय समेत मंडलों एवं बूथ स्तर पर भारी उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सभी के द्वारा अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया गया और पार्टी के संस्थापक सदस्यों महापुरुषों को याद करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती शालिनी सरावगी एवं रवि शंकर त्रिपाठी का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही शहडोल जिले के नगर पालिका एवं नगर परिषदों में नगरीय निकाय एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा मनोनीत पार्षदों नियुक्त होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायकों ने शाल श्रीफल भेंट कर मनोनीत पार्षदों का सम्मान किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री अमित मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार भाजपा जिला मंत्री श्री कृष्ण गुप्ता द्वारा किया गया।


