सनातन एकता यात्रा राम वन गमन पथ मित्र मंडल द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए यात्रा के संदर्भ में जानकारी दी गईं

सनातन एकता यात्रा राम वन गमन पथ मित्र मंडल द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए यात्रा के संदर्भ में जानकारी दी गईं 




Junaid Khan - शहडोल। सनातन एकता यात्रा राम वन गमन पथ मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम 19 मार्च से शुभारंभ होकर अमरकंटक से नर्मदा जल कलश एवं जगन्नाथ की पालकी, राम दरबार कामतानाथ की पालकी लेकर पूजन पाठ के पश्चात प्रातः निकालने के पश्चात राजेंद्र ग्राम और अनूपपुर में पहुंचने के पश्चात लगातार शहडोल संभाग के अनूपपुर ,बिजुरी ,राजनगर, कोतमा चरण पादुका रेउसा, राम वन गमन पथ स्थल खोडरी पंचायत ज़र्रा टोला एवं कोठी निगवानी गढी, बसखला गोहदरा होते हुए केशवाही मरखी देवी में चुनरी चढ़ाने का कार्यक्रम ,जैतपुर भाटिया मंदिर में चुनरी चढ़ाकर जाने कार्यक्रम एवं गोहपारू के आसपास देवदहा सीतामढ़ी, कठौतिया पांच पांडव स्थल , खनौधी, जैसिहनगर गधियां , सरिहट कुबरा राम वन का मन पथ कमझोर के पास एवं जैसीनगर होते हुए व्यौहारी मारकंडे की नगरी पहुंची तत्पश्चात मानपुर उमरिया होते हुए ऊचेहरा पाली नौरोजाबाद में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुए तत्पश्चात शहडोल नगर 28 मार्च को यात्रा पहुंची मां दुर्गा मंदिर में चुनरी चढ़ाते हुए यात्रा अगले दिवस शहडोल के मां कंकाली मंदिर अमरहा ,भमराहा सिंहपुर पडमनिया, बोडरी इत्यादि गांव भ्रमण करते हुए विक्रमपुर पिपरतरा लालपुर साबो पहुंची एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वरगमा में हनुमान मंदिर का दर्शन एवं गदा भेट कार्यक्रम संपन्न किया गया ,हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दोपहर मे बुढार से वाहन रैली के माध्यम से यात्रा शुरू कर धनपुरी के राधे कृष्ण मंदिर में वाहन रैली पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं तत्पश्चात पदयात्रा पूरे धनपुरी नगर में संपन्न किया गया, धनपुरी नगर में लगभग 10000 की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, ठीक उसी तरह नौरोजाबाद में 5000 से ऊपर लोग शामिल हुए जहां 27 से झांकियां यात्रा के स्वागत में निकाली गई , शहडोल संभाग के ग्रामीण, नगर ,कस्बे में लाखों लोगों ने यात्रा का दर्शन किया, लाखों लोगों ने यात्रा के साथ चले, इस तरह यात्रा 15 दिन में संपन्न होकर राम वन गमन पथ एवं पांच पांडवों के स्थलों से होकर गुजरी शहडोल के मुख्य मंदिर अनूपपुर ,उमरिया, के होकर धर्म आस्था का प्रचार प्रसार किया गया यात्रा पांच पांडव स्थल के विकास व राम वन गमन पथ के विकास एवं आस्था को जगाने हेतु निकली थी जो की यात्रा में भारी उत्साह देखते हुए कार्यक्रम सफल मानी जा रही है , शहडोल संभाग के इतिहास में सनातन एकता यात्रा राम वन गमन पथ मित्र मंडल जी का यह तीसरा वर्ष सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ ,आज प्रेस वार्ता में जानकारी यात्रा के संयोजक जेपी साहू जी द्वारा दी गई एवं मध्य प्रदेश शासन से निकट भविष्य में शहडोल के रामवन गमन पथ के विकास के लिए परियोजना बनाने की मांग की गई ताकि शहडोल संभाग युवाओं को रोजगार क्षेत्रीय विकास का कार्य आसानी से हो सके, लोगों को रोजगार के लिए शहडोल छोड़कर ना जाना पड़े एवं मां नर्मदा की जीवनी जन-जन के विचारों में आनी चाहिए , नर्मदा पुराण की कथा व नर्मदा की जीवन चरित्र की जानकारी शासन प्रशासन द्वारा पूरे संभाग के लोगों को दिया जाना चाहिए ,उक्त बातें यात्रा संयोजक जेपी साहू जी द्वारा दी गई साथ में गौ सेवा सम्मान को आगे बढ़ाते हुए विकास जोटवानी एवं रोशनी द्वारा अपनी बात रखी गई संयोजक जेपी साहू जी द्वारा बताए गए कि यात्रा में महेश्वर से उदय आनंद महाराज एवं वृंदावन वाले उमेश दास महाराज शामिल हुए एवं वाल्मीकि जी, राममिलन जी,कई यात्री जगह-जगह पर शामिल होते रहे जो कि लगातार यात्रा में चले हैं जिनके अभूतपूर्व सहयोग एवं प्रयासों से यात्रा सफल हुई है, समस्त सनातनियों को जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से यात्रा का साथ दिया है सभी को हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया है।

Previous Post Next Post