नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी

नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 22.03.2026 को थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 21.03.2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई है। आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गोहपारू में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गोहपारू पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 06.04.2026 को ग्राम चुहिरी बस स्टैण्ड से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत गोहपारू पुलिस द्वारा नाबालिग के परिजनों को सूचित कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में सउनि. देवेन्द्र सिंह, महिला आर. कुवंरदेवी अहिरवार, आर. अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post