नशेड़ियों का सेफ जोन बना मोहन राम तालाब,आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, पुलिस पर उठे सवाल

नशेड़ियों का सेफ जोन बना मोहन राम तालाब,आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, पुलिस पर उठे सवाल 


Junaid Khan - शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहनराम तालाब इन दिनों असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह से लेकर रात तक यहां नशेड़ी नशा करने पहुंचते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। कई बार स्थानीय युवाओं ने यहां कपल्स को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। सोमवार शाम तालाब के पास स्थित एक पुराने मंदिर में एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में स्थानीय युवाओं ने पकड़ लिया। हालांकि युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि महिला को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। मामले की जानकारी स्थानीय निवासी नितिन शुरी ने अपने साथियों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनराम तालाब एक पवित्र स्थल है, लेकिन यहां कुछ लोग नशा और गलत गतिविधियों के लिए पहुंचकर माहौल खराब कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस इस पर कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। जिससे यहां ऐसे लोगों का जमावड़ा बना रहता है।

Previous Post Next Post