बस्तियों में नन्हे बच्चों व दिव्यांगों को फल ,बिस्कुट,मिष्ठान व हल्दी दूध किया वितरण बच्चों के खिले चेहरे
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में सेवा भाव के उद्देश्य से जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा श्री हनुमान जयंती के अवसर पर बस्तियों में पहुंचकर श्री हनुमान जी के चित्रपटल पर माला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर नन्हे-नन्हे बच्चों व द्वियांगो को केला, बिस्किट मिष्ठान, हल्दी दूध का वितरण किया गया। वितरण के पूर्व बस्तियों में जाकर दिव्यांगों को चिन्हित कर सूखा राशन भी प्रदान किया गया। रामनरेश तिवारी ने कहा कि युवा टीम उमरिया की अनोखी पहल है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवाओं की टोली ने चिन्हित नन्हे नन्हे बच्चों को हनुमान जयंती के उपलक्ष पर खुशियां दी जो की सराहनीय पहल है और इन युवाओं का सहयोग सभी को करना चाहिए। इससे युवाओं की टोली को ऊर्जा व शक्ति प्रदान होगी ।जिससे वह और अधिक मात्रा में विभिन्न प्रकार के अभियान संचालित कर सकेंगे। अंतिम में उपस्थित सभी बच्चों को थाना प्रभारी ने हनुमान जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। नगर वासियों ने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय पहल है जरूरतमंद बच्चों को जो युवा टीम ने चिन्हित कर हल्दी दूध एवं केला उपहार स्वरूप भेंट किया है। कार्य अतुलनीय है। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम के द्वारा छोटा सा प्रयास आयोजित कर चिन्हित बच्चों को कुछ पल की खुशी देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटा सा प्रयास हमारा खुशियों से खिल उठे जहान सारा इसी उद्देश्य के साथ हनुमान जयंती के पावन पर्व पर बस्तियों व वार्डों में पहुंचकर 50 से भी अधिक बच्चों को हल्दी दूध केला बिस्किट मिष्ठान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। युवाओं की इस कार्य की नगर में काफी सराहना भी की जा रही है। फल, बिस्किट, केला एवं हल्दी दूध प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान वरिष्ठ जन समानरेश तिवारी,माया तिवारी,खुशी पांडेय,कंचन पांडेय,टीम संयोजक हिमांशु तिवारी,साक्षी रैदास,महक सोनी, लक्ष्मी महोबिया,मुस्कान महोबिया,विद्या तिवारी,पूजा बैगा, पार्वती कोल, रागिनी सिंह फूलवती सिंह महक चौरसिया एवं सभी उपस्थित रहे।
