मर्ग जांच में आत्महत्या का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 20.02.2026 को प्राप्त मर्ग की जांच के दौरान सूचनाकर्ता एवं मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर प्रकरण में अपराध धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. का घटित होना पाया गया। जांच के दौरान आरोपीगण पुष्पेन्द्र जोगी निवासी उज्जैन एवं विशाल कान गुरैया निवासी टिकुरी टोला, बुढार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए टीम गठित कर आरोपी पुष्पेन्द्र जोगी की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई। टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए आरोपी की तलाश की गई एवं आरोपी पुष्पेन्द्र जोगी निवासी बजरंग कॉलोनी, उज्जैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 09.04.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व मे, सउनि रविदास सन्त, आर. सोनवानी आर श्रीकान्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
