अवैध उत्खनन के विरूद्ध की गई कार्यवाही

अवैध उत्खनन के विरूद्ध की गई कार्यवाही 


Junaid Khan - शहडोल। दिनाँक 29.04.2026 को हमराह आर. 306 अभिषेक तिवारी एवं आर. 269 आदित्य सिंह, आर. 706 चित्रांशु शुक्ला के अपराध विवेचना जुर्म जरायम आरोपी की पता तलास हेतु मय शासकीय बुलेरो वाहन क्र एम.पी 03 ए 3488 प्राइवेट चालक के बुडवा सथनी तरफ रवाना हुआ था जो ग्राम बुडवा मे अपराध विवेचना के दौरान अवैध रेत उत्खन्न की सूचना मिलने पर थाना से इन्द्रलाल पुरी, प्र.आर.461 दिनेश शुक्ला, आर. 786 राजबिहारी पटेल को बुडवा मे तलब किया व हमराह लेकर ग्राम सथनी बनास नदी घाट रवाना हुआ ग्राम सथनी बनास नदी घाट पहुंचकर सोननदी के किनारे रेत के बडे बडे टीलो से ट्रेक्टर व्दारा रेत निकाली जा रही थी जिसपर हमराही स्टाफ के मदद से दविस दी जाने पर -(1) एक अदद सिलवर कलर का आयसर कंपनी का ट्रेक्टर क्र बिना नम्बर का मय फुल ट्राली रेत भरी, जिसका इंजन नंबर S324G12087 एवं चेचिस नंबर 935414125522 कुल कीमती करीबन 4,40,000/(चार लाख चालीस हजार रूपये) मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। (2) एक नीले रंग का आयसर ट्रेक्टर बिना नम्बर की जिसमे रजिस्टेशन नम्बर लेख नही जिसका इंजन नम्बर D30643 एवं चेचिस नम्बर 920114190131 लेख तथा एक बिना नम्बर की नीले रंग की ट्राली जिसमे रजिस्टेशन नम्बर लेख नही रेत भरा जप्त किया गया। (3) दौरान रात्रि गस्त भ्रमण के आज दिनांक 30.04.26 को पुन मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रेक्टर समधिन सेहरा तरफ से एक ट्रेक्टर ट्राली मे अवैध रूप से गिट्टी खनिज का परिवहन कर ले जा रहा है कि सूचना पर मुखविर के बताये स्थान पर हमराह स्टाफ के दबिस दी जाने पर एक अदद सिलवर कलर का आयसर कंपनी का ट्रेक्टर बिना नम्बर का मय फुल ट्राली गिट्टी भरी, जिसका ईंजन नंबर 527027601551 एवं चेचिस नम्बर 927012487545 लेख तथा एक बिना नम्बर की भूरे रंग की ट्राली जिसमे रजिस्टेशन नम्बर लेख नही गिट्टी भरी हुई कुल कीमती करीबन 3,80,000/ रूपये। उपरोक्त तीन नग ट्रेक्टर एवं ट्राली को अवैध खनिज से भरी हुई पृथक पृथक जप्ती की कार्यवाही साक्षीगणो के समक्ष जप्ती की कार्यवाही कुल कीमती करीब 1260,000/- रूपेय को जप्त किया जाकर आरोपी गणो को नोटिस पृथक पृथक देकर छोडा गया ट्रेक्टर चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध खनिज अधिनियम की धारा 303(2),317(5),3(5), बी.एन.एस.4/21 खनिज अधि. के तहत अपराध क्रमाँक क्रमशः 85/26,86/26,87/26 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सराहनीय भूमिका- एस.डी.ओ.पी ब्यौहारी श्री मुकेश अविद्रा के निर्देशन मे प्रकरण मे कार्यवाही उप. निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोद, सउनि इन्द्रलाल पुरी, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आर. अभिषेक तिवारी एवं आर. आदित्य सिंह, आर. चित्रांशु शुक्ला, आर. 786 राजबिहारी पटेल के व्दारा की गई।

Previous Post Next Post