अपहरण एवं दष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना जैतपुर अंतर्गत चौकी झिंक बिजुरी के अपराध क्रमांक 109/26 में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 137(2), 138, 64, 64(2) (एम), 115, 351(3), 127(3) (5) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की पीड़िता (अपहता) को आरोपियों द्वारा घर से जबरन पकड़कर अपहरण कर ले जाया गया तथा मारपीट करते हुए घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान मुख्य आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी झींक बिजुरी, था जैतपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 1. कमलू अगरिया पिता स्व. बहादुर अगरिया, उम्र 25 वर्ष 2. उर्मिला पति कमलू अगरिया, उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खिचड़ी, थाना जैतपुर को दिनांक 29.04.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के माननीय न्यायालय में दर्ज कराए गए कथनों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी झींक बिजुरी उनि.रामपाल वर्मा, सउनि. शिवराम सिंह, आरक्षक इन्द्रबहादुर सिंह, आर. कुशल सिंह एवं म.आर. मालतीलता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
