शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 07.04.2026 को पीड़िता द्वारा अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र बैगा पिता बमभोला बैगा, जो कि पीड़िता के मोहल्ले का ही निवासी है, ने पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 12.03.2025 की रात आरोपी ने उसके घर में अनाधिकृत प्रवेश कर जबरन गलत काम किया और बदनामी का डर दिखाकर डराया-धमकाया। आरोपी द्वारा बार-बार किए गए इस कृत्य के कारण पीड़िता 08 माह की गर्भवती हो गई। लोक-लाज के भय से पीड़िता ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई थी, किंतु शारीरिक परिवर्तन और आस-पड़ोस की शंका के बाद माता-पिता के रीवा से लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। फरियादिया की रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जयसिंहनगर थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा आरोपी राजेन्द्र कुमार बैगा पिता रामप्रसाद बैगा उर्फ बमभोला बैगा (उम्र 19 साल) निवासी वार्ड नं. 06, ग्राम नौगई को दिनांक 07.04.2026 को गिरफ्तार कर किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. अनिल गौत्तम, प्रआर. बांके सिंह, आरक्षक उदयभान सिंह, आरक्षक नीरज अरोडे, म.आर. खुशबू लोधी सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post