युवाओं ने जल संरक्षण की ली शपथ
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में जल संसाधन दिवस के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा विकासखंड पाली के ऐतिहासिक सगरा तालाब में श्रमदान का आयोजन कर जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई। युवा टीम उमरिया के सदस्य पानी के महत्व को जन-जन तक समझाने के लिए जल चौपाल का आयोजन कर रहे हैं.जिसके लिए कभी वह नुक्कड़ नाटक तो कभी जागरूकता रैली, जल चौपाल के माध्यम से लोगों को जल का महत्व समझा रहे हैं। चौपाल के माध्यम से लोगों को जल का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण का संदेश दिया गया।लोगो को जल के सदुपयोग को लेकर जागरुक किया गया और यह तय किया गया कि जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली के विभिन्न तालाबों में जल संरक्षण जागरूकता व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कर जल बचाने को लेकर शुरू जल गंगा संवर्धन अभियान की मुहिम को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि तालाबों का पानी से भरा और साफ-सुथरा होना जरूरी है, क्योंकि नदी व तालाब यदि साफ-सुथरे होंगे तो गांव की शोभा भी बढ़ेगी और बल्कि जल संरक्षण भी हो सकेगा। नदियों व तालाबों का घास-फूंस व गाद से अटा होने के कारण गांव में पानी निकासी भी बाधित होती है और जिस पानी का संरक्षण होना चाहिए, वह पानी गलियों में व्यर्थ बहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल की बहुत अधिक किल्लत होने वाली है। इस दिशा में अभी से हम सतर्क रहें तो बेहतर होगा। इस मौके पर उन्होंने जल स्रोतों को साफ-सुथरा रखने व पानी को व्यर्थ न बहने देने की शपथ दिलवाई।पानी का जिस तरीके से संकट देखने को मिल रहा है.उसको देखते हुए उनकी टीम ने जल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जल चौपाल का आयोजन करने का सोचा. इसके लिए उन्होंने 25 गांव को निर्धारित किया.जहां पर जल चौपाल का आयोजन किया जाना है.इसमें अब तक तीन गांव में जल चौपाल का आयोजन कर चुके हैं.जिसमें वह जल का महत्व लोगों को बताते हैं.साथ ही तालाब, झील पानी के जो भी स्त्रोत हैं.उन सभी को पुनर्जीवित किस प्रकार किया जा सकता है.उसके बारे में भी लोगों को समझा रहे है। जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सक्षम प्रोग्राम ब्लॉक मैनेजर संदीप शुक्ला, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, सीआईएल सुजल विश्वकर्मा,अभिनव द्विवेदी, योगेंद्र सिंह,राज तिवारी, करन बैगा व सभी उपस्थित रहे।
