जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न
Junaid Khan - शहडोल। 29 अप्रैल 2026- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 30 जून तक चलाए जा रहे जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान की एवं अन्य समसामयिक विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो से अपील की गई कि जल गंगा संवर्धन अभियान में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाएं एवं जल की एक-एक बंूद सहेजने में अपनी जिम्मेदारी समझकर योगदान दें। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गए जल स्त्रोतो की साफ-सफाई, जन जागरूकता, जल मंदिर की स्थापना, नवीन खेत तालाब, नदी तटो की साफ-सफाई सहित अन्य प्रगतिरत कार्याे की भी समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
