अवैध रेत परिवहन करते एक डग्गी (मालवाहक) को किया जप्त; चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध मामला दर्ज

अवैध रेत परिवहन करते एक डग्गी (मालवाहक) को किया जप्त; चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध मामला दर्ज


Junaid Khan - शहडोल। थाना सोहागपुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध रेत से लदी एक डग्गी जप्त की है। दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेढ़की की ओर से एक मालवाहक डग्गी अवैध रेत लोड कर शहडोल की ओर आ रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सोहागपुर पुलिस टीम द्वारा भूषा तिराहा के पास नाकाबंदी की, कोनी की तरफ से आ रही संदिग्ध डग्गी को पुलिस स्टाफ की मदद से रोका गया। जप्ती एवं गिरफ्तारी-आरोपी चालकः गणेश बैगा पिता स्व. रामकरण बैगा (32 वर्ष), निवासी ग्राम धनगवा, थाना बुढार। वाहन स्वामी: अजय प्रजापति, निवासी पुरानी बस्ती (शहडोल)। जप्त सामग्री: 05 घन मीटर अवैध रेत सहित मालवाहक डग्गी (कीमत लगभग 8,10,000 रुपये)। पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि वह वाहन स्वामी अजय प्रजापति के कहने पर बलवई से चोरी की रेत लोड कर ला रहा था। वाहन के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 (1), 317 (5) एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जप्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर सोहागपुर में खड़ा कराया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में, सउनि. रामनारायण पाण्डेय, प्रआर. संतोष परिहार, प्रआर. सुरेन्द्र पटेल, प्रआर. मनहरण पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post