अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना बुढार पुलिस ने ग्राम चंगेरा में अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर निजी भूमि पर भंडारण करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। घटना का विवरण:- शिकायतकर्ता संतोष सिंह पिता मंडल सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम चंगेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत और तलैया (तालाब) के पास गांव का ही अन्य व्यक्ति संतोष सिंह पिता बुद्धसेन सिंह, पहाड़िया से अवैध रूप से कोयला खोदकर फरियादी की निजी जमीन पर डंप कर रहा था। फरियादी द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। दिनांक 28/04/2026 को सुबह करीब 11:00 बजे जब फरियादी अपने खेत पहुँचा, तो उसने देखा कि आरोपी ने लगभग 10 क्विंटल अवैध कोयला वहां जमा कर रखा था, जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान फरियादी की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अवैध कोयले को जब्त किया। आरोपी संतोष सिंह (पिता बुद्धसेन सिंह) के विरुद्ध निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, पुलिस टीम बुढार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post