एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 507/25 धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग अधिनियम के तहत 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित एवं नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना दिनांक से फरार आरोपी आशीष यादव पिता देवीप्रदास यादव उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं 16 पटेल नगर थाना कोतवाली जिला शहडोल को आज दिनांक 27.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में, उप निरी. आनंद कुमार झारिया, सउनि. रामनारायण पाण्डेय, प्र.आर. राजकुमार जायसवाल, प्रआर. संतोष परिहार, प्र.आर. रामप्रकाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post