किसान विरोधी US Trade Deal के खिलाफ युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

किसान विरोधी US Trade Deal के खिलाफ युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 



Junaid Khan - शहडोल। जबलपुर किसान विरोधी मानी जा रही US Trade Deal के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में 13 अप्रैल 2026, सोमवार को जबलपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इस आंदोलन का उद्देश्य किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा करना तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि इस तरह के व्यापारिक समझौते देश के किसानों के हितों के विपरीत हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि समय रहते इस प्रकार के समझौतों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर देश की कृषि व्यवस्था और छोटे किसानों की आजीविका पर पड़ेगा। आंदोलन के माध्यम से सरकार तक किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया। शहडोल जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिला शहडोल के कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन में भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला महासचिव निशांत जोशी, श्रीनामो गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु चौबे (सोनू), इमरान, सत्याम प्रजापति, मुस्ताक खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस ने सभी साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन को धन्यवाद प्रेषित किया और आगे भी किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Previous Post Next Post