02 नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 05.05.2026 को थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 05.05.2026 को घर से पेपर देने के लिये निकली थी जो वापीस नही आई। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बुढार में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिकाकों को दिनांक 11.05.2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, म.प्रआर. बसंता सिंह, प्रआर. दशरथ सिंह, प्रआर. चालक, मप्रआर. सरिता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (2) दिनांक 05.05.2026 को चौकी केशवाही थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 30.04.2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर चौकी केशवाही थाना बुढार में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिकाकों को दिनांक 10.05.2026 को छत्तीसगढ़ से सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी केशवाही उनि. गंगा सिंह मार्को, प्रआर. राजभान सिंह, आर. उमेश राठौर एवम् मआर. कल्पना धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
