नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी राहल सोधिया गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी राहल सोधिया गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। थाना कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 10.05.2026 को (फरियादिया) ने अपने माता-पिता के साथ थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला राहुल सोधिया पिछले 3-4 दिनों से उसे परेशान कर रहा था। जब बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब आरोपी ने उसे बहलाने की कोशिश की। बालिका के मना करने पर आरोपी बुरी नीयत से उसके घर के अंदर तक घुस गया। इसके पश्चात, दोबारा मौका पाकर आरोपी ने बालिका के साथ अभद्रता करते हुए उसे बुरी नीयत से पकड़ा। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल सोधिया पिता जगदीश सोधिया उम्र 25 वर्ष निवासीः वार्ड क्रमांक 08, पाण्डवनगर, जिला शहडोल (म.प्र.) को आज दिनांक 10.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. विशाखा उर्वेदी, प्रआर. कैलाश प्रजापति, प्रआर. दिनेश केवट, आर. तरूण गवले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post