अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं हथियारों के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना अमलाई पुलिस को नशा तस्करों के विरुद्ध सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन से अवैध गांजा, अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 11.05.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पेण्ड्रा-अनूपपुर की ओर से एक सफेद स्कार्पियो में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु शहडोल की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम एवं स्वतंत्र साक्षियों के साथ कोतमा-अनूपपुर-शहडोल मुख्य मार्ग स्थित बटुरा तिराहा पर घेराबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद स्कार्पियो (क्रमांक CG-04-PU-7577) आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने करीब 300 मीटर पीछा कर घेराबंदी की और वाहन में सवार सभी 05 व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण। 1.उदयभान उर्फ दादू जायसवाल (40 वर्ष), निवासी- सिरौंजा, थाना खैरहा, शहडोल। 2.आशीष गुप्ता (28 वर्ष), निवासी- उमनिया, थाना राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर। 3.कपिल सोनी (28 वर्ष), निवासी- सकोला, थाना भालूमाड़ा, अनूपपुर। 4.मोहम्मद युसूफ (28 वर्ष), निवासी- सरबहरा, थाना गौरेला, जी.पी.एम. (छ.ग.)। 5.प्रणव शर्मा उर्फ श्यामू (41 वर्ष), निवासी- बुढ़ार, थाना बुढ़ार, शहडोल। आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी लेने पर कपिल सोनी और प्रणव शर्मा के पास से 02 अवैध देशी कट्टे एवं 02 जिंदा कारतूस (8MM) बरामद किए गए। वाहन की सघन तलाशी के दौरान सीट के बीच में रखी बोरी से 1.567 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जप्त मशरूका (कुल लगभग कीमती करीब 25 लाख रुपये) अवैध मादक पदार्थ गांजा (वजन 1.567 कि.ग्रा.) 02 अवैध देशी कट्टे एवं 02 जिंदा कारतूस स्कार्पियो वाहन (CG-04-PU-7577) एवं 03 अन्य नंबर प्लेट्स। 05 नग कीमती एंड्रायड एवं आई-फोन मोबाइल फोन। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा दीपू सिंह (बदरा, अनूपपुर) और विकास जायसवाल (लखवरिया, शहडोल) से खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS एक्ट एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, सउनि. करतार सिंह, प्र. आर. मुकेश कुमार, आरक्षक सुखदेव सिंह, दयाशंकर सिंह एवं शैलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


