नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध कार्यवाही 100 नग इंजेक्शन किए जप्त

नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध कार्यवाही 100 नग इंजेक्शन किए जप्त



Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना बिजुरी में दिनांक 05/मई/2026 को बिजुरी पुलिस द्वारा नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध कार्यवाही 100 नग इंजेक्शन किए जप्त। श्रीनशीले इंजेक्शन के विरुद्ध कार्यवाही 100 नग इंजेक्शन किए जप्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान के द्वारा अधिक से अधिक मादक पदार्थो के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एस. डी.ओ.पी. कोतमा श्री आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 04/05/2026 को नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला के विरुद्ध कार्यवाही की गई। घटना विवरण। दिनांक 04/05/2026 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि भालुगुडार में एक महिला अपने घर के नशीले इंजेक्शन बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में छिपा कर रखी हुई है मुखबिर के बताए अनुसार बताए स्थान वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी में पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके के घऱ पहूंचकर दबिश दी गई तलाशी के दौरान पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके पिता स्व. रामजवित सिंह उइके उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी के घर से नशीले इंजेक्शन Pheniramine maleate Injection I.P के 50 नग 10 ml के एवं Buprenorphine Injection I.P के 50 नग 2 ml के मिले दबिश में मिले इंजेक्शन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया जो आरोपी ने कोई वैध दस्तावेज होना नही बताई । मादक पदार्थ प्रतिबंधित होने के बावूजूद बैचने के उद्देश्य से रखे मिलने से आरोपिया का कृत्य एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन पाया गया जो संज्ञेय अपराध है अतः पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके के कब्जे की अवैध औषधि Pheniramine maleate Injection I.P एवं Buprenorphine Injection I.P इंजेक्शन को जप्त किया गया। आरोपियान पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके निवासी वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी गिरिफ़्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। घटना विवरण पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 औषधि निवारण अधिनियम 1949 का कायम कर अनुसंधान में लिया गया आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ कहाँ से प्राप्त किया इस तथ्य पर विवेचना की जा रही है । जप्त सुदा मालः- Pheniramine maleate Injection I.P 10 ML के 50 नग एवं Buprenorphine Injection I.P 2ML के 50 नग कुल 100 नग इंजेक्शन कुल कीमती 20000 रुपये। उक्त कार्यवाही में निरी विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल ,आर. लक्ष्मण डांगी, आर. मनोज उपाध्याय, आर. रवि सिंह ,म.आर. 305 संगम तोमर, 317 संगम तोमर की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Previous Post Next Post