कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द

साथ भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। अनुपपुर पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य के रंगारेड्‌डी जिले से थाना सादनगर अंतर्गत चटानपल्ली से आरोपी श्यामनारायण केवट निवासी ग्राम बिजौडी के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। दिनांक 15.04.2026 को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 225/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक अमित यादव, महिला आरक्षक कविता विकल एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले से थाना सादनगर अंतर्तग चटानपल्ली में रह रहे आरोपी श्यामनारायण केवट पिता गोरेलाल केवट उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजौडी अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में आरोपी श्यामनारायण केवट को गिरफ्तार किया जाकर विवेचना की जा रही है।

Previous Post Next Post